फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case of murder after court order

कोर्ट के आदेश पर 11 माह बाद दर्ज हुआ हत्या का केस

Tue, 22 Dec 2020 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
case of murder after court order
11 माह पहले पेड़ पर लटकता मिला था युवक ज्ञानेंद्र का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक विद्यालय के पीछे पेड़ से लटके मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने 11 माह बाद कोर्ट के आदेश पर चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया है। पहले पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी।

विद्यालय के पीछे शीशम के पेड़ पर आठ जनवरी 2020 को ज्ञानेंद्र (20) का शव लटकता मिला था। ग्रामीणों और परिजनों ने नौरंगिया तिराहे पर शव रखकर एनएच-28 बी जाम कर दिया था। पुलिस ने उस समय तो कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया था, लेकिन युवक के पिता राजेंद्र पटेल हत्या का केस दर्ज कराने के लिए गुहार लगाते रहे। पुलिस से नाउम्मीद होकर उन्होंने सीजीएम के न्यायालय में वाद दाखिल किया। उन्होंने गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग होने के चलते चार लोगों पर बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। एसओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed