फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case of harassing a married woman

Kushinagar News: विवाहिता को प्रताड़ित करने का केस

Thu, 31 Oct 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
case of harassing a married woman
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पौटवा निवासी रेखा देवी ने अपनी बेटी अनुराधा गौंड की शादी देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज शाह के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले अनुराधा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत हुई। बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग नहीं मान रहे थे। तहरीर के आधार पर हाटा कोतवाली पुलिस ने पति सूरज शाह, चुन्नी, कल्पना और मुन्नी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

जालसाज ने 98 हजार उड़ाए
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पगरा निवासी धर्मेंद्र सिंह के मोबाइल पर तीन दिन पहले अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताया। फोन कटते ही चार बार में यूपीआई आईडी से 98 हजार रुपया कट गया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

किशोरी को भगाने वालों पर केस
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दो दिन पूर्व बहला-फुसलाकर दो युवक भगा ले गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आदित्य सिंह और आलोक यादव पर अपहरण का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पर मारपीट का केस
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी विक्की यादव को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश, जयराम और प्रकाश की पत्नी पर मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
मारपीट के मामले में चार पर केस
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा निवासी श्रीकृष्ण का बेटा रोशन को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर भारती, लालबिहारी, मुन्ना के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद

कार में लगाई आग, बाल-बाल बचा युवक
पडरौना। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव निवासी उदय प्रताप सिंह का पुत्र कमलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ अप्पू सिंह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव की तैयारी कर रहा है। उनका कैम्प कार्यालय कसाडा चौक बैरिया के पास है। पांच दिन पूर्व कार सवार कुछ लोग पहुंचे और उनके बेटे के कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। आग लगाने वालों का शक था कि कमलेश्वर प्रताप गाड़ी में ही बैठा है, लेकिन कमलेश्वर गाड़ी खड़ी कर बाहर निकलकर भोजन करने गया था। कार में आग लगने की घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस इस मामले में कुशीनगर नगर पालिका के बुद्ध नगरी निवासी अजय उर्फ अटल यादव, झुंगवा गांव निवासी किशन मिश्रा व कुछ अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed