{"_id":"674263897af1c35ea70dbcc7","slug":"case-of-assault-against-11-people-on-court-orders-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126971-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों पर मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों पर मारपीट का केस
Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सोमाली पट्टी गांव के 11 लोगों पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट का केस दर्ज किया है। करीब पांच वर्ष पूर्व मारपीट हुई थी। पटहेरवा थाना क्षेत्र गांव जोगिया सोमाली पट्टी निवासी एक व्यक्ति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के आदेश पर ग्यारह व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट सहित जानलेवा हमला व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। घटना 13 सितंबर 2020 की बताई गई।
सोमाली गांव निवासी पीड़ित पौहारी को गांव के कुछ लोगों ने 13 सितंबर 2020 को मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शिवपूजन प्रभावती, पुष्पा, रामाश्रय, राम नरेश, रीता देवी, ममता, विकास उर्फ रामध्यान, गीता देवी व खुशी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।