{"_id":"5f567b0d8ebc3e439d50bd06","slug":"case-not-registered-even-after-24-hours-in-case-of-firing-kushinagar-news-gkp3646833106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलने के मामले में 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलने के मामले में 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदूपार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य दो घायलों की हालत इलाज के बाद ठीक बताई जा रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने तहरीर के अभाव में केस दर्ज नहीं किया है।
बेदूपार गांव निवासी भोला दूबे एवं संजय दूबे के परिवार में जमीन संबंधी विवाद है। दोनों पक्षों के बीच गंवई राजनीति को लेकर भी राजनैतिक प्रतिद्वंदिता चलती है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसी दौरान फायरिंग होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। इसमें संजय दूबे के भतीजे सुधीर दुबे एवं उनके वाहन चालक मदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गोली लगने की बात कही जा रही थी। दूसरे पक्ष से भोला दूबे की पत्नी सुशीला को भी चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया गया। जहां से सुधीर व मदन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुधीर दूबे को मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से दोनों परिवारों के बीच तनातनी का माहौल था जिसकी जानकारी भी तरयासुजान पुलिस को थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में एसओ तरयासुजान हरेंद्र मिश्र का कहना है कि किसी भी पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। इसके चलते केस दर्ज नहीं हुआ है।