{"_id":"615b217e8ebc3e0a0c3bb30d","slug":"case-for-commenting-on-cm-kushinagar-news-gkp4116971159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर टिप्पणी करने वाले पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पर टिप्पणी करने वाले पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम पर टिप्पणी करने वाले पर केस
व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री पर की गई थी अभद्र टिप्पणी
युवा मोर्चा ने पुलिस को सौंपी तहरीर, आरोपी पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोड़रिया। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख के ग्रुप में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की तरफ से मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भाजयुमो नेताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष प्रभाष्कर तिवारी की तरफ से विशुनपुरा पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी कर हिंदू जन मानस को आहत किया है। उन्होंने इस मामले में केस दर्जकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में विशुनपुरा एसओ राजप्रकाश सिंह से बताया कि सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेताओं की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मोबाइल छीनने का आरोप
लक्ष्मीगंज। रामकोला क्षेत्र के खोटही गांव के मन्नीटोला निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें एक बाइक सवार पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस गांव के निवासी दीनदयाल चौधरी की तरफ से पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि रविवार की शाम को अंधेरा होने के कारण मोबाइल की लाइट जलाकर घर आ रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीनकर भाग गए। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खोटही चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद