फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed for burning woman's hut, six nominated including Pradhan

महिला की झोपड़ी जलाने के आरोप में केस दर्ज, प्रधान सहित छह नामजद

Wed, 07 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed for burning woman's hut, six nominated including Pradhan
महिला की झोपड़ी जलाने के आरोप में केस दर्ज, प्रधान सहित छह नामजद
विज्ञापन

रामकोला। थाना क्षेत्र के सपहा दहाउर के पासी टोला में महिला की झोपड़ी फूंकने के आरोप में पुलिस ने प्रधान, प्रधान के प्रतिनिधि सहित छह नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पुरानी रंजिश के कारण झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। एसएचओ रामकोला नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
सपहा दहाउर के पासी टोला निवासी सोबराती देवी ने पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि 16 अगस्त को पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान हजरत जहां, उनके पति महफूज खान, अब्बास, आबिद, पतलू गुप्ता, चुन्नू कुशवाहा के अलावा एक अन्य व्यक्ति उनका घर पहुंचा। इन लोगों ने पुरानी रंजिश में झोपड़ी में आग लगा दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। आग बुझाने के दौरान वह खुद ही झुलस गईं। झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद, एक अज्ञात पर झोपड़ी जलाने, जानमाल की धमकी देने और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जबरन पानी की टंकी बनवाने की कोशिश पड़ी भारी
सपहा दहाउर टोला में अनुसूचित जाति की आबादी की भूमि पर जबरन पानी की टंकी बनवाने की कोशिश प्रधान, उनके प्रतिनिधि पर भारी पड़ी। सोमवार को प्रधान के प्रतिनिधि पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सपहा दहाउर टोले में लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ होने का पोस्टर चस्पा कर दिया। देर शाम तक सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। रात में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली। मंगलवार की दोपहर डीएम एस राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने ग्रामीणों से बात करके पानी की टंकी के लिए दूसरी जगह पर स्थान चिह्नित करने के लिए कहा। डीएम के सामने ही गांव के लोगों ने प्रधान के प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाए थे। लोगों का कहना है कि महिला की झोपड़ी हटाने के लिए उसमें आग लगा दी गई थी, लेकिन तब प्रधान के प्रभाव में मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था। इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed