{"_id":"63af27cff3417c239b33a8af","slug":"case-filed-against-youth-who-attempted-suicide-kushinagar-news-gkp462680073","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामकोला नगर के भूषण कॉलोनी का मामला
रामकोला। नगर के भूषण कॉलोनी में सड़क विवाद को लेकर तहसीलदार कप्तानगंज के सामने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
बृहस्पतिवार को रामकोला नगर के भूषण कॉलोनी निवासी अच्छेलाल ने छत पर चढ़कर अधिकारियों का विरोध करते हुए अपने शरीर पर आग लगा ली थी। वह हाथ में भुजाली लेकर लोगों को डरा रहा था। इस पर पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए आग से उस व्यक्ति को बचाया। इस मामले में दूसरे पक्ष की महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी गीता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अच्छेलाल को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।