{"_id":"6832278a10b6e6ab89022b32","slug":"case-filed-against-six-people-for-theft-and-assault-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138039-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी और मारपीट के मामले छह लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी और मारपीट के मामले छह लोगों पर केस
Sun, 25 May 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव नैपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। वहां से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने न्यायालय में वाद दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मारपीट कर घर में चोरी करने के आरोप में छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव नैनपुर निवासी इन्दू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पट्टीदारों के विरुद्ध चोरी व मारपीट सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस की तरफ से मामले में कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में वाद दाखिल किया था। पीड़ित महिला ने न्यायालय को बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर उनके पट्टीदार उमेश, सुभाष, सलहंती देवी, रानी, निशा उर्फ सुमन औरउनके रिश्तेदार थाना क्षेत्र के गांव भलुही निवासी सुरेन्द्र प्रसाद लाठी डंडा लोहे का राड के साथ दरवाजे पर आकर उन्हें अपशब्द बोलते हुए मारपीट घायल कर दिया गया। इसके बाद घर में घुसकर दस हजार रुपये नगद आदि उठा ले गए। इस मामले में न्यायालय ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।