{"_id":"633b1e5a120937756107f7b5","slug":"case-filed-against-seven-including-ado-panchayat-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp4527459185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में एडीओ पंचायत सहित सात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में एडीओ पंचायत सहित सात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में एडीओ पंचायत सहित सात पर मुकदमा दर्ज
रामकोला (कुशीनगर)। विकास खंड के कुसम्ही स्थित शौचालय में मिली गड़बड़ी के मामले में सोमवार शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीपीआरओ की तहरीर पर एडीओ पंचायत, तीन ग्राम पंचायत अधिकारी वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधान के साथ तत्कालीन तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएचओ नीरज राय ने बताया कि गुणदोष के आधार पर मुकदमे का निस्तारण किया जाएगा।
बता दें कि 30 सितंबर को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कुशीनगर दौरे पर आए थे। उन्होंने कुसम्ही में चौपाल लगाई थी। निरीक्षण के लिए सामुदायिक शौचालय पहुंचे तो वहां पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी। पानी का कनेक्शन किए बिना ही टोंटी लगा दी गई थी। गबन का मामला सामने आने पर उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा था। प्रकरण में डीपीआरओ अभय कुमार यादव ने तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय में विद्युत तार सही तरीके से नहीं लगाया गया। इससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।
डीपीआरओ ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव नीरज चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत अधिकारी भरत प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी (वर्तमान) सत्येंद्र सिंह, तत्कालीन ग्राम प्रधान बलराम, वर्तमान ग्राम प्रधान मंजू देवी, तत्कालीन तकनीकी सहायक दुर्गेश कुमार एवं सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) मनोरंजन लाल श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि सरकारी धन का सही तरीके से उपयोग नहीं करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।