फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against eight people for refusing to marry

Kushinagar News: शादी से इन्कार करने के मामले में आठ लोगों पर केस

Mon, 26 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight people for refusing to marry
गोड़रिया। सगाई के बाद शादी करने से इन्कार करने के मामले में विशुनपुरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की सगाई के बाद शादी की तारीख तय हो गई थी। पुलिस को दिए तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि सगाई और शादी की तारीख के बाद लड़का उनकी बेटी को कुशीनगर घुमाने के बहाने बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। बाद में परिजनों ने दहेज की मांग करते हुए शादी से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती ने भी विशुनपुरा पुलिस को करीब एक सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी। इधर पुलिस दोनों पक्षों में बातचीत कर मामले का निस्तारण में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed