{"_id":"69052085a7fd92b2960e82c7","slug":"case-filed-against-chaurakhass-inspector-in-case-of-death-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148140-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में हुई मौत के मामले में चौराखास के दरोगा पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में हुई मौत के मामले में चौराखास के दरोगा पर केस
Sat, 01 Nov 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के सुमही गांव के सामने मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के साले की तहरीर पर गाड़ी चालक दरोगा के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बगही निवासी सुरेश सिंह (52) 24 अक्तूबर को अपनी शिक्षक पत्नी को फाजिलनगर से बाजार कराने के बाद चौराखास थाना क्षेत्र के नारायनपुर कोठी अपने ससुराल जा रहे थे। सुमही गांव के सामने चौराखास थाने पर तैनात दरोगा आकाश दीप शुक्ला की कार ने ठोकर मार दिया। घटना के समय गाड़ी दरोगा खुद चला रहे थे।
हादसे में पति, पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अस्पताल जाते समय सुरेश सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी इंदू देवी को गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां अब भी उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस इस तरह के घटना की अनभिज्ञता जाहिर करती रही। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मृतक के साले जीतेंद्र सिंह के तहरीर पर आरोपी कार चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।