{"_id":"68b0b1656fa19a89c8058c80","slug":"case-filed-against-accused-of-beating-a-woman-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144295-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला की पिटाई करने के आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला की पिटाई करने के आरोपियों पर केस
Fri, 29 Aug 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बरवापट्टी। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर बरहन के टोला लक्ष्मीपुर की रहने वाली संजना पुत्री राधा साहनी ने 20 जून को बरवा पट्टी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाई थी कि हमारे घर के सभी लोग खेतों में काम करने के लिए गए थे, उसी दौरान हमारी भतीजी खुशबु (10) कुछ सामान लेकर घर आ रही थी।
रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर अशरफी यादव, रामसूरत यादव, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी हमारे भतीजी को घेरकर जान से मारने की धमकी देने लगे। भतीजी डर की वजह से चीखने लगी तब तक मेरी मां रामपति देवी (65) मौके पर पहुंच गई, इसके बाद इन लोगों ने मेरी मां को लाठी डंडो से पीटने लगे। इसके बाद रामपति देवी अचेत हो गई। इसका इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चला। पुलिस इस मामले में दो माह बाद केस दर्ज की है। थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली थी और मामले की जांच चल रही थी। इसके बाद केस दर्ज किया गया।