{"_id":"681e5a61d5ce0cb5520292c1","slug":"case-filed-against-a-youth-for-posting-in-support-of-pakistan-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137124-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट, युवक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट, युवक पर केस
Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
आरोपी साजिद। स्रोत सोशल मीडिया
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव के एक युवक द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी युवक महाराष्ट्र के पुणे में काम करता है।
लोहरपट्टी के साजिद ने पाकिस्तान का झंडा लगा और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया है। इस सोशल मीडिया अकाउंट से जिले के लोग भी जुड़े हुए हैं। पोस्ट के बाद यह सूचना तेजी से फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। युवक के घर पहुंचकर पुलिस ने साजिद के पिता नूर मुहम्मद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक पुणे में रहकर काम करता है।
पांच भाइयों में यह तीसरे नंबर का है। पुलिस हिरासत में लिए गए पिता से बात कराकर युवक को घर बुलाने का प्रयास कर रही है। इस बीच बजरंग दल के दुदही नगर अध्यक्ष राजन व्याहुत की तहरीर पर पुलिस ने साजिद पर केस भी दर्ज कर लिया है। विशुनपुरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला आरोपी पुणे में हैं। उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।