{"_id":"63445f26fdc5b65f466939f8","slug":"case-file-against-one-thousand-people-kushinagar-news-gkp453508912","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 नामजद व एक हजार अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 नामजद व एक हजार अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
125 नामजद व एक हजार अज्ञात पर केस दर्ज
- बाघ की मौत के बाद भीड़ ने की थी पुलिस व वनकर्मियों से झड़प
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। आदमखोर बाघ को गोली मारने के समय ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुई झड़प व तोड़फोड़ के मामले बिहार पुलिस ने रविवार को 125 नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद से सटे बिहार सीमा में वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) से निकले बाघ ने नौ लोगों को मार डाला था। इसे नरभक्षी घोषित कर शनिवार को गोली मार दी गई थी। बाघ के शव को जब प्रशासन अपने साथ ले जाने लगा तो आक्रोशित भीड़ ने रोक दिया।
लोग शव को देखकर आश्वस्त होना चाहते थे, कि उसकी सच में मौत हो गई है। भीड़ ने बाघ के शव पर भाले, डंडे से प्रहार किया। लोगों में अफवाह फैल गई थी कि बाघ को मारा नहीं गया है। केवल बेहोश किया गया है। इसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जाएगा। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस झड़प में एसपी बगहा समेत आठ पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। भीड़ ने वाहनों पर तोड़फोड़ की। भीड़ ने बाघ के शव को सही तरीके से देखने के बाद ही ले जाने दिया।
विज्ञापन
इस मामले में गोवर्धना थाने के एसओ राकेश रंजन की तहरीर पर 125 नामजद व एक हजार अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर पशु क्रूरता, तोड़फोड़, हमला सहित कुल 13 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।