{"_id":"5ac3c66f4f1c1bd7618b5567","slug":"case-came-540-survived-only-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामले आए 540, निस्तारित सिर्फ 23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामले आए 540, निस्तारित सिर्फ 23
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पडरौना तहसील सभागार में फरियाद सुनते डीएम, सीडीओ और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मंगलवार को जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पडरौना में डीएम की अध्यक्षता तथा अन्य जगह एसडीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान कुल 540 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से 23 का निस्तारण किया गया। शेष मामले संबंधित विभाग के अफसरों को कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया।
डीएम आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में पडरौना तहसील सभागर में सुबह 10 बजे से समाधान दिवस शुरू हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली सुनवाई के दौरान पुलिस से संबंधित 35, राजस्व विभाग के 130, विकास के 17 और अन्य विभागों के 38 मामले आए। इसमें से राजस्व के महज 21 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया। इस दौरान एसपी अशोक कुमार पांडेय, सीडीओ देवीदास, सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार समेत कई जिलास्तरीय और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 74 मामले आए। जिसमें महज सात मामलों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान राजस्व के 28, पुलिस के 15, विकास के 16, शिक्षा के 2, स्वास्थ्य का एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 12 मामले थे। इस दौरान तहसीलदार मनोज तिवारी, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, एसओ खड्डा संजय मिश्रा आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कसया कार्यालय के अनुसार सुबह 10 बजे से एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में शुरू हुई संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 27 मामलों में से मात्र दो का का निस्तारण हो सका। इसके अलावा पुलिस के 12, विकास से संबंधित एक और अन्य विभागों के आए चार मामलों में से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार रामनाथ प्रसाद, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके शुक्ल, जेई विद्युत राजाराम कुशवाहा, श्रवण तिवारी, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। इस दौरान कुल 42 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से महज दो का ही हल हुआ। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम गुलाबचंद्र की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 मामले आए, जिनमें से 2 मामले का निस्तारण किया गया। शेष मामले संबंधित विभागों को अफसरों को देकर निस्तारण आख्या मांगी गई।