{"_id":"64612c0254a69019e60173b4","slug":"case-by-name-on-32-and-300-unknown-in-pelting-on-police-kushinagar-news-c-7-1-167315-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस पर पथराव करने पर 32 नामजद 300 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस पर पथराव करने पर 32 नामजद 300 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 15 May 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करने के मामले में 32 नामजद 250 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। खड्डा में मतगणना स्थल के बाहर शनिवार को पुलिस पर पथराव व उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने 32 नामजद व 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध जानलेवा हमला, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित सात सीएलए सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार को मतगणना में गड़बड़ी की अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों से शांति की अपील कर रहे प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा का उन लोगों ने सिर फोड़ डाला था। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसके अलावा छह से ज्यादा पुलिसवाले चोटिल हुए थे। उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़-फोड़ की थी। पुलिस को बल प्रयोग कर खदेड़ना पड़ा था। लगभग दो घंटे तक अराजकता की स्थिति बनी रही।
इस मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। खड्डा थाने के अतिरिक्त निरीक्षक विरेंद्र यादव की तहरीर पर 32 नामजद व 250 अज्ञात, जिनमें बिहार के लोग भी शामिल बताए गए हैं। उनके विरुद्ध जान से मारने की नीयत से हमला, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के अधिनियम सहित सात सीएलए व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वीडियो फुटेज व अन्य तरीके से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।