फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against two including doctor accused of raping by entering house

Kushinagar News: घर में घुसकर दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर समेत दो पर केस

Fri, 27 Sep 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Case against two including doctor accused of raping by entering house
तमकुहीरोड। तीन दिन पूर्व घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म और विरोध पर पिटाई करने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत दो लोगों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस जिस घटना को मनगढंत बताकर तहरीर लेने से मना कर दिया। उसी माामले में सीएम पोर्टल पर शिकायत पहुंचने के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़ित महिला से मिलकर घटना की जानकारी ली। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पीड़ित महिला के पति पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सेवरही कस्बे के एक मोहल्ले में किराए के मकान में पति के साथ रहती है। तीन दिन पूर्व महिला घर में अकेली थी। उस दौरान बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के गौरीशुक्ल निवासी दिनेश और तरयासुजान थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी डॉ. रामइकबाल पहुंचे और महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पति घर आया तो अचेत पड़ी महिला को लेकर निजी अस्पताल गया। अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल में जाने का सुझाव दिया। दो दिन पूर्व एंबुलेंस से महिला को लेकर उसका पति थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सेवरही पुलिस घटना को गलत बताते हुए तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला का पति सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के दिनेश की तहरीर पर महिला के पति के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पीड़ित महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है। विवेचना में बाकी बातें सामने आएगी।

-
एक साल से चल रहा दोनों के बीच रार


-दुष्कर्म पीड़ित महिला का पति सेवरही कस्बा में निजी अस्पताल चलाता था। करीब एक साल पूर्व आरोपी दिनेश अपनी पत्नी का इलाज कराने आया। और गलत इलाज से उसकी पत्नी का बच्चा पेट में दम तोड़ दिया। इस मामले में दिनेश ने केस दर्ज कराया और पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। डॉ. रामइकबाल भी सेवरही कस्बे में निजी अस्पताल चलाता है। इसको लेकर दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। इस कार्रवाई के बाद पूर्व में हुए विवाद की चर्चा भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed