{"_id":"66c68055e1086cc7cd0f8fd4","slug":"case-against-sister-in-law-and-brother-in-law-for-grabbing-brother-in-laws-house-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121929-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहनोई का मकान हड़पने के आरोप में साली और साढू पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहनोई का मकान हड़पने के आरोप में साली और साढू पर केस
Thu, 22 Aug 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। बहनोई का मकान हड़पने के आरोप में पुलिस ने साली और साढू पर केस दर्ज कर लिया। दो साल पहले बहनोई परिवार के साथ बाहर चले गए तो मकान में साली अपने परिवार के साथ रहने लगी थी। अब फर्जी कागजात बनाकर दंपती मालिकाना हक जता रहे हैं।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहंग गांव के इम्तियाज दो साल पहले रोजगार की तलाश में परिवार के साथ किसी शहर में चले गए। लिखित रूप में पुश्तैनी मकान में साढू को रहने के लिए दे दिया। एक सप्ताह पहले इम्तियाज घर आए तो साढू ने घर से निकलने से इन्कार कर दिया और अपना घर बताने लगा। इम्तियाज ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया तो साढू मकान का कागज दिखाकर मालिकाना हक जताने लगा। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो कागज फर्जी मिला। पुलिस ने इस मामले में साढू और साली पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विवेचक चौकी प्रभारी मधुरिया अविनाश सिंह ने बताया कि आरोपी मकान का फर्जी कागज बनवाया है। इसमें दो और लोगों के शामिल होने की आशंका है। विवेचना में उनका नाम प्रकाश में आएगा। जांच की जा रही है।