फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against pickup driver in case of death of two students

Kushinagar News: दो छात्रों की मौत के मामले में पिकअप चालक पर केस

Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case against pickup driver in case of death of two students
तरयासुजान। क्षेत्र के बेदुपार में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में लंच के समय सड़क पार कर एक दुकान पर जा रहे दो छात्रों को पिकअप ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में मृत रविश यादव के चाचा शम्भू यादव की तहरीर पर तरयासुजान पुलिस अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। गांव बाघाचौर निवासी शंभू यादव ने तरयासुजान पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया है कि उसका भतीजा रविश यादव (8) पुत्र पप्पू यादव सोमवार को आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल बेदुपार में पढ़ने गया था। दोपहर लगभग पौने एक बजे स्कूल के लंच के समय प्रिंस सिंह (9) पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी खेम मटिहिनिया थाना बिसंभरपुर जिला गोपालगंज, जो अपने ननिहाल बाघाचौर में रहता था, के साथ सड़क पार कर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान सिसवा नाहर बाजार की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को लेकर सीएचसी तरयासुजान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed