फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against five for beating two women and shaving their hair two arrested

Kushinagar News: दो महिलाओं को पीटकर बाल मुंडवाने के मामले में पांच पर केस, दो गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 03:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Oct 2023 03:23 PM IST
सार

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनमें दो गिरफ्तार हो गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Case against five for beating two women and shaving their hair two arrested
कुशीनगर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की मुसहर बस्ती की युवती और महिला की सार्वजनिक जगह पर पिटाई कर बाल मुंडवाने के आरोप में पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसमें दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित युवती और महिला सहित दूसरे पक्ष के लोगों को भी सोमवार को थाने बुलाकर पूछताछ की। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई की थी तथा बाल मुंडवाने के बाद गांव से भगाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की मुसहर बस्ती की रहने वाली महिला के घर दूसरे गांव का युवक आता था। नाराज गांव वालों ने महिला और पड़ोस की युवती से युवक का अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। गांव वालों और महिला के बीच कहासुनी भी हुई। गांव के कुछ युवक एकजुट होकर महिला और युवती को गांव के एक सार्वजनिक स्थान पर लेकर गए और सिर का बाल मुंडवा दिया। विरोध करने पर पिटाई भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नवरात्र के बाद 12 नए ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें, इन रूटों पर चल रही तैयारी

गांव वाले दोनों मुसहर परिवार को गांव से जाने के लिए दबाव बना रहे थे। सोमवार की शाम को युवती की मां कुबेरस्थान थाने पर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। इन युवकों के मोबाइल में बाल मुड़वाते हुए वीडियो पुलिस के हाथ लग गया है।

इसे भी पढ़ें: 6 माह झेलिए धूल का गुबार...फिर खत्म हो जाएगा फर्राटा से चलने का इंतजार

इस आधार पर घटना में शामिल युवक और अन्य लोगों की पहचान पुलिस करने में जुट गई थी। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद घटना में शामिल युवक गांव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर गांव के पांच व्यक्तियों नरसिंह, बिंदू, ब्रह्मा, सुखदेव और राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनमें दो गिरफ्तार हो गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed