Gorakhpur News: नवरात्र के बाद 12 नए ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें, इन रूटों पर चल रही तैयारी
एआरएम गोरखपुर डिपो महेश चंद्र ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। 12 नए मार्गों पर बस चलाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
गोरखपुर जिले के दर्जन भर से अधिक नए मार्गों पर रोडवेज की बसें दौड़ेंगी। रोडवेज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने पिछड़े क्षेत्रों के सर्वे का काम पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। अब शासन के दिशा-निर्देश पर नवरात्र के बाद बसों को चलाने की तैयारी है।
रोडवेज और आरटीओ की संयुक्त टीम ने जिन गांवों और कस्बाें में आवागमन का कोई साधन नहीं है, उनका सर्वे कर पूरा विवरण जुटाया है। गांव के लोग किस साधन से कस्बा और शहर पहुंचते हैं। गांव व कस्बा में आवागमन के लिए सड़क है या नहीं। सड़क है तो उसकी चौड़ाई कितनी है। सड़क की चौड़ाई के आधार पर छोटी और बड़ी बसों का निर्धारण भी कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: धुरियापार के नए औद्योगिक क्षेत्र में शामिल होंगे तीन और गांव, नवरात्र में होगी रजिस्ट्री
इन नए रूटों पर बसें चलाने की है तैयारी
मोतीराम अड्डा- झंगहा-राजधानी, फुटहवा- तरकुलहा, फुटहवा-सरदारनगर-सोनबरसा, सोनबरसा-पिपराइच, पिपराइच-हाटा, कुसम्ही-पिपराइच, पिपराइच-बैलो-भटहट, कैंपियरगंज-मछलीगांव-खजुरिया, पीपीगंज-बढया चौक, कौड़िया-जगतबेला, सहजनवा-बोक्टा-खजनी और रानीडीहा-मिर्जापुर।
इसे भी पढ़ें: इस नवरात्र हाथी पर आएंगी माता, मुर्गा पर होगा गमन
एआरएम गोरखपुर डिपो महेश चंद्र ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। 12 नए मार्गों पर बस चलाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।