फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against 21 including Pradhan for dispute over connection disconnection

Kushinagar News: कनेक्शन काटने पर विवाद प्रधान समेत 21 पर केस

Tue, 31 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case against 21 including Pradhan for dispute over connection disconnection
पडरौना। ग्राम सभा चौपरिया में रविवार को दोपहर 12 बजे ओटीएस के तहत कैंप लगाया गया। इस दौरान बकाएदारों के कनेक्शन काटने के विरोध में पर ग्राम प्रधान के साथ 15-20 लोगों ने विरोध किया। इस कारण वहां विवाद हो गया। जेई की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र रविंद्रनगर धूस के जेई पिंटू बिंद ने थानाध्यक्ष रविंद्र नगर धूस काे दी शिकायत में बताया कि ग्राम सभा चौपरिया में रविवार को दोपहर 12 बजे ओटीएस के तहत कैंप लगाया गया था। इस दौरान बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का जब वह बिजली कर्मियों के साथ कनेक्शन कटवा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान असलम अंसारी वहां के स्थानीय 15-20 लोगों के साथ इकट्ठा हो गए और कनेक्शन काटने का विरोध करने लगे। गाली-गलौज करते हुए उनसे और बिजली कर्मियों से हाथापाई की। सरकारी काम में बाधा डालते हुए जानमाल की धमकी दी और हमला कर दिया। हमलावरों से बचते हुए बिजली कर्मियों के साथ थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed