{"_id":"64b82cb04ff93b4e3e020b96","slug":"car-riders-hungama-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1805-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मनबढ़ युवकों ने मचाया उत्पात, एक युवक के साथ मारपीट कर कार की क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मनबढ़ युवकों ने मचाया उत्पात, एक युवक के साथ मारपीट कर कार की क्षतिग्रस्त
Thu, 20 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
जटहां बाजार के एक कॉलेज के पास कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। खिरकिया से पीछा कर रहे एक कार सवार तीन युवकों ने भैरोगंज बाजार के पास बस सवारी उतार रहे ड्राइवर व खलासी से मारपीट की। इसके बाद जरार में जटहा बाजार निवासी एक युवक की कार में टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दी।
पीड़ित युवक किसी तरह भाग कर थाने में पहुंचा, तो मनबढ़ युवक उसका पीछा करते थाने के गेट तक पहुंच गए। पुलिस को देखकर दो फरार हो गए, जबकि एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जटहां बाजार के एक काॅलेज के पास कुछ दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को गिरफ्तार युवक से मारपीट हुई थी। बुधवार की शाम चार बजे जटहा बाजार निवासी प्रदीप गुप्ता परिवार के साथ पडरौना से वापस आ रहे थे। कार सवार तीन मनबढ़ युवकों ने भैरोगंज के पास एक बस से सवारी उतारते समय बस चालक और खलासी से मारपीट किए। इसके बाद वहां से कर लेकर पडरौना की तरफ चल दिए।
विज्ञापन
इसी बीच जटहा बाजार निवासी प्रदीप गुप्ता को खिरकिया से वापस होकर पीछा करने लगे। उनके कोतवाली के जरार गांव पहुंचते ही प्रदीप के कार को ओवरटेक कर टक्कर मार दी। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद प्रदीप अपरी जान पर खतरा देखकर कार समेत चिल्लाते हुए जटहां थाना परिसर में घुस गए।
उस समय मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक चल रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक राज शाह बिहार परसौनी निवासी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो युवक मौके से कार ले फरार हो गए। उसके बाद प्रदीप की जान बच पाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया एक को पकड़ कर बैठाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
000000000
सुधीर कुमार मिश्र