फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car rammed into the middle of the road

बीच सड़क धू-धू कर जल उठी कार

Mon, 16 Apr 2018 11:39 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 16 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
 Car rammed into the middle of the road
जलती कार। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
तमकुहीराज।      तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुहीराज पेट्रोल पंप के पास फोरलेन के सर्विस लेन पर सोमवार की दोपहर में कसया की तरफ से आ रही एक लक्जरी कार में अचानक आग लग गई। चालक जान जोखिम में डालकर किसी तरह गाड़ी को सड़क से किनारे लगाकर निकलकर भागा। धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक लक्जरी कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।      
विज्ञापन

 
सोमवार की दोपहर कसया की तरफ से आ रही एक लक्जरी कार में तमकुहीराज पेट्रोल पंप के सामने अचानक आग लग गई। गाड़ी  से धुंआ निकलता देख चालक पहले तो घबराया, लेकिन अपनी जान जोखिम में डालकर गाड़ी को भीड़भाड़ वाले इलाके से निकालकर तहसील के आवासीय परिसर के पीछे सैमल बाबा के स्थान के सामने तक ले गया और वहीं छोड़कर बाहर निकलकर भागा। देखते ही देखते गाड़ी धूं धूं कर जलने लगी। गाड़ी को जलता देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना  दे दी। जब तक अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। चालक के भाग जाने और गाड़ी के नंबर प्लेट जल जाने के कारण मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। लक्जरी गाड़ी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।        
विज्ञापन


 कस्बे में मुख्य मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम की समस्या से सोमवार को अग्निशमन की गाड़ी को भी दो चार होना पड़ा। जाम के चलते टैंपो चालक और अग्निशमन दल के लोगों के बीच भी कहासुनी हुई।  तमकुहीराज कस्बा में बेतरतीब खड़े टैैम्पो, चार पहिया वाहन और ठेले वालों के चलते आए दिन मुख्य मार्ग पर हर किसी को जाम से दो चार होना पड़ता है। सोमवार को कस्बे में एक गाड़ी जलने की सूचना पर आग बुझाने जा रही अग्निशमन दल की गाड़ी ओवरब्रिज चौराहे पर लगे जाम में फंस गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जाम से निकलने के लिए टैम्पो हटवाने लगे, तो चालक और कर्मचारी के बीच कहासुनी होने लगी। लोगों के समझाने के बाद गाड़ी जाम से निकल पाई।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed