{"_id":"67855f615d7f947df809d484","slug":"car-overturns-after-colliding-with-truck-two-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130192-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक से टकराकर पलटी कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक से टकराकर पलटी कार, दो घायल
Tue, 14 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार (बड़ी नहर) के करीब सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। सड़क के किनारे खड़ी बाइक, फल की दुकान व एक मेडिकल दुकान की होर्डिंग तोड़ते हुए करीब दस फीट नीचे खाली जमीन में पलट गई।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार दो घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिग्विजय राय ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला गुनाकर निवासी 34 वर्षीय राजीव राय पुत्र वीरेंद्र राय व 36 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद पुत्र धूमन प्रसाद कार से सोमवार को सुबह करीब पांच बजे घर लौट रहे थे। कार हाईवे स्थित लतवा बाजार (बड़ी नहर) के समीप पहुंची थी कि सड़क पर पहले से खड़े ट्रक से टकराकर अनियंत्रित हो गई।
टक्कर के बाद चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के किनारे खड़ी बाइक, फल की दुकान व मेडिकल दुकान की होर्डिंग तोड़ते हुए करीब दस फिट नीचे खाली जमीन पर जाकर पलट गई।