{"_id":"68a22bae6ca017c3640e17a7","slug":"car-hits-bike-rider-death-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-143573-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Mon, 18 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को लेकर जाती पुलिस।संवाद
कप्तानगंज। स्थानीय कस्बे के बभनौली गांव के समीप बाबा मंदिर के पास कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस दोनों वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
रविवार को दोपहर कप्तानगंज कस्बे से कुछ सामान लेकर अपने घर बभनौली प्रियांशु श्रीवास्तव (27) जा रहे थे। घर के पहले बाबा मंदिर के पास पहुंचा था तभी रामकोला की तरफ से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के सहयोग से कप्तानगंज सीएचसी लाया जहां डाक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मां सरोज श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचीं तो बेटे शव देख कर बेहोश हो गईं और पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि मृतक प्रियांशु श्रीवास्तव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।