{"_id":"67a10ce2166ad58db80d6ece","slug":"car-crashed-into-truck-and-dragged-500-meters-passengers-not-even-scratched-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131409-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक में फंसकर 500 मीटर घिसटती गई कार, सवारों को खरोंच तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक में फंसकर 500 मीटर घिसटती गई कार, सवारों को खरोंच तक नहीं
Tue, 04 Feb 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के हाईवे पर जोकवा बाजार ओवरब्रिज पर सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार घूम गई और ट्रक के आगे फंस गई। ट्रक उसे हाईवे पर 500 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान कार का एयर बैग भी नहीं खुला बावजूद कार में सवार तीनों लोगों को खरोंच तक नहीं आई और बाल-बाल बच गए।
पटना (बिहार) के रहने वाले विनोद कुमार अपने सहयोगियों के साथ कार से सोमवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। जोकवा बाजार ओवरब्रिज पर ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार घूम गई और ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। ट्रक के आगे कार फंसने के बाद भी ट्रक चालक कार को हाईवे पर 500 मीटर तक घसीटता रहा। यह देख राहगीर व बाजार के लोगों की रूह तक कांप गई और सभी लोग ट्रक को रोकने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन ट्रक चालक ने रफ्तार कम नहीं की और कार को घसीटता रहा। बाजार से बाहर लोगों ने किसी तरह ट्रक को रुकवाया। इस दौरान कार का एयर बैग भी नहीं खुला फिर भी संयोग ठीक रहा कि कार में सवार तीनों लोगों को खरोंच तक नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए।