{"_id":"672bddfb7fcd55054a0d29ef","slug":"car-collides-with-petrol-pump-railing-three-people-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-125930-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेट्रोल पंप की रेलिंग से टकराई कार, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेट्रोल पंप की रेलिंग से टकराई कार, तीन लोग घायल
Thu, 07 Nov 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे पर महुअवा गांव के निकट नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास रेलिंग से टकराकर लग्जरी कार बुधवार तड़के पलट गई।
कार गोपालगंज से गोरखपुर जा रही थी। दुर्घटना में कार में सवार 12 वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर आए पेट्रोलपंप कर्मी और सड़क पर टहल रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के सामने एनएचएआई के निर्देश पर सड़क के किनारे लंबा डिवाइडर बनाया गया है। बुधवार भोर में गोपालगंज का एक परिवार लग्जरी कार से गोरखपुर जा रहा था। पेट्रोल पंप के समीप कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा कर सड़क पर पलट गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं है।न