फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car collides with bike, mother and son injured

Kushinagar News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे घायल

Mon, 20 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, mother and son injured
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के डूमरभार गांव के पास हाइवे पर रविवार शाम तेज गति की कार ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार मां व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। इससे सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


बाइक चालक बबलू (25) निवासी तमकुहीराज अपनी मां सुनैना देवी (50) पत्नी बाबूराम यादव को बाइक से लेकर तमकुही से फाजिलनगर की ओर जा रहे थे कि पीछे से आ रही बिना नंबर की कार ने ठोकर मार दिया। जिससे मां-पुत्र बाइक सहित हाइवे पर गिर गए। इस घटना में बाइक सवार सुनैना देवी के सिर डिवाइडर से टकराने से गंभीर चोट लग गई। इससे वह अचेत हो गई। आसपास के लोगों ने मां व पुत्र को सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां महिला के प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed