फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car collided with culvert in Madhopur, five people including a couple injured

Kushinagar News: माधोपुर में पुलिया से टकराई कार, दंपती समेत पांच घायल

Mon, 28 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car collided with culvert in Madhopur, five people including a couple injured
तमकुहीराज। क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग के पास बिहार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। इसमें कार सवार पति-पत्नी और बच्चे समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिहार के दरभंगा जिले अवराई निवासी सुधाकांत झा रविवार की दोपहर बरेली से परिवार के साथ कार से अपने गांव लौट रहे थे। अभी वे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग के पास पहुंचे ही थे कि किसी वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे चालक दरभंगा जिले के पिंडराज कमतौल निवासी शंकर चौधरी (35), अवराई निवासी सुधाकांत झा (35) उनकी पत्नी कल्पना देवी (25), बेटी शिवानी (4) व बेटे अभिनंदन 10 को गंभीर चोटे आई। लोगों की सूचना पर आई तमकुहीराज पुलिस घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चालक शंकर चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया दुर्घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed