फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car and tempo collide, five injured

कार और टेंपो में टक्कर, पांच लोग घायल

Mon, 11 Apr 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Car and tempo collide, five injured
कार और टेंपो में टक्कर, पांच लोग घायल
विज्ञापन

टेंपो में सवार लोग जा रहे थे उर्स में शामिल होने
उजारनाथ(कुशीनगर)। सोमवार सुबह करीब सात बजे फोरलेन स्थित एक पेट्रोलपंप के पास कार ने टेंपो में पीछे से टककर मार दी। टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गए। उनमें टेंपो चालक समेत तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार व टेंपो को कब्जे में लेकर घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पटहेरवा थानाक्षेत्र के पिपरा कनक में आयोजित उर्स से सुबह सवारी लेकर एक टेंपो जा रहा था। फोरलेन स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे टेंपो फोरलेन परपलट गया। उसमें सवार चालक प्रेमसागर समेत हसीना, सेराज अहमद निवासी मेहदिया थाना सेवरही, जहरा खातून व बेबी खातून निवासी पिपरा अगरवा थाना तरयासुजान घायल हो गए। प्रेमसागर, जहरा और हसीना की हालत गंभीर बताई जा रही है। पटहेरवा के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed