फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar car accident urge to smoke cigarettes consumed lives of two friends car fell into canal

कुशीनगर हादसा: सिगरेट पीने की तलब पी गई दो दोस्तों की जिंदगी, नहर में गिरी कार; चाहकर भी मदद नहीं कर सके लोग

Sat, 12 Aug 2023 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी रामकोला/पकड़ियार बाजार।
संवाद न्यूज एजेंसी रामकोला/पकड़ियार बाजार। Updated Sat, 12 Aug 2023 11:34 AM IST
सार

भीम सिंह अपने दो भाइयों और दो बहनों में छोटे हैं। भीम के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को फोन किया तो बताया कि परतावल में हूं, कपड़ा खरीद रहा हूं। देर हुई तो फिर फोन पिता ने किया तो भीम ने कप्तानगंज में होने की बात बताई। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

विज्ञापन
Kushinagar car accident urge to smoke cigarettes consumed lives of two friends car fell into canal
कुशीनगर कार हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आधी रात को सिगरेट पीने की जिद ने दो दोस्तों को मौत की नींद सुला दिया, जबकि एक गंडक नहर में डूब गया। उनका पता नहीं चल सका। आधी रात को हुई दुर्घटना की दास्तां सुनने वालों की आंखें भर जा रही हैं। सुबोध मणि के शोर पर आसपास के गांव वाले पहुंच तो गए लेकिन गंडक में अधिक पानी होने के कारण चाह कर भी मदद नहीं कर सके। इसका मलाल मौके पर जुटे गांव वालों के चेहरों पर साफ झलक रहा था।

विज्ञापन


भीम सिंह की बहन को प्रसव हुआ है। वह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार को परिवार के सभी लोग उन्हें अस्पताल मेंं देखने गए थे। लेकिन भीम सिंह अपने दोस्त सपहा निवासी पूर्व प्रधान राजन के साथ कार से गए थे। गोरखपुर से शाम को सभी लोग घर के लिए निकले। परिवार के लोग देर शाम को घर पहुंच गए, लेकिन भीम राजन को उनके घर छोड़ने चले गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कैसे बच गया सुबोध, जिंदा या मुर्दा क्यों नहीं मिल रहा भीम
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध मणि के घर पर गांव के गुड़डू यादव और बभनौली गांव निवासी मनोज यादव मौजूद थे। मनोज यादव ससुराल महराजगंज जिले के घुघली गांव में गए थे। वहां से भोजन करने के बाद तीनों दोस्त बाइक से लौटे और सुबोध मणि को घर छोड़ने के लिए गए थे, अब जाने की तैयारी में थे कि अचानक भीम कार लेकर सुबोध के घर पहुंच गए। आपस में हंसी-मजाक करने के बाद भीम दोस्तों को कार से लेकर सिगरेट पीने के लिए बभनौली चौराहे पर ले गए।

Kushinagar car accident urge to smoke cigarettes consumed lives of two friends car fell into canal
कुशीनगर कार हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

उस समय बभनौली चौराहे की सभी दुकानें बंद थीं। बाकी दोस्त कार से उतर गए और भीम से अधिक रात होने की बात कह घर जाने के लिए कहा, लेकिन भीम ने किसी की बात नहीं सुनी और सिंगहा चौराहे पर सिगरेट पीने के लिए चलने की जिद करने लगे। उनकी जिद पर चारों दोस्त कार से सिंगहा के लिए चल दिए।

वे आधी रात को अभी दामोदरी पुल के पास पहुंचे ही थे कि अचानक कार गंडक नहर में चली गई। भीम कार चला रहे थे, सुबोध मणि आगे बैठे थे। मनोज और गुड्डू पीछे की सीट पर थे।

इसे भी पढ़ें: अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर गंडक नहर में पलटी, दम घुटने से दो की मौत, एक लापता

गुड्डूू और मनोज की मौत से मची चीख-पुकार

Kushinagar car accident urge to smoke cigarettes consumed lives of two friends car fell into canal
दमोदरी में बड़ी नहर में गिरी कार में सवार बंधवा निवासी घायल सुबोध मणि। - फोटो : अमर उजाला।

मनोज और गुड्डू दिव्यांग थे। मनोज बभनौली चौराहे पर सिलाई कर परिवार पालते थे। ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में दोस्त गुड्डू और सुबोध मणि के साथ शामिल हुए। आते समय मनोज की पत्नी सीमा बोली कि आराम से जाइएगा और घर पहुंचकर फोन करिएगा। ससुराल से घर तक तो सुरक्षित पहुंच गए। लेकिन भीम की जिद ने दुनिया से अलविदा कर दिया। इनकी पत्नी सीमा और तीन साल का बेटा प्रतीक, चार साल की बेटी राजनंदनी का रो-रो कर बुरा हाल है। यह परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य थे।

इसे भी पढ़ें:  गंडक नदी के उफनाने से पिपराघाट गांव का मोतीराय टोला डूबा, ग्रामीणों ने नरवाजोत बंधे पर ली शरण

गुड्डू यादव भी एक पैर से दिव्यांग थे। इनकी नौ वर्ष की बेटी अंकिता, तीन वर्ष की बेटी लाडली और छह वर्ष का बेटा जय है। इस घटना के बाद पिता का साया बच्चों के सिर से उठ गया। पत्नी नीरा देवी बदहवास हो गई हैं।

घरवालों को सुबह में हुई घटना की जानकारी

Kushinagar car accident urge to smoke cigarettes consumed lives of two friends car fell into canal
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

भीम सिंह अपने दो भाइयों और दो बहनों में छोटे हैं। भीम के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को फोन किया तो बताया कि परतावल में हूं, कपड़ा खरीद रहा हूं। देर हुई तो फिर फोन पिता ने किया तो भीम ने कप्तानगंज में होने की बात बताई। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घटना की जानकारी घर वालों को सुबह में हुई। अस्पताल में भर्ती बड़ी बहन आंचल बड़े भाई अंकुर और एक तीसरे नंबर की बहन है। गंडक नहर में लापता भीम के परिवार के सदस्य रो रहे थे।

इसे भी पढ़ें: झाड़ी में मिला युवक की शव, हत्या की आशंका

काश! बात मान गया होता भीम

Kushinagar car accident urge to smoke cigarettes consumed lives of two friends car fell into canal
कुशीनगर कार हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
बाइक से देर रात घर पहुंचने के बाद शरीर थक गया था। मकान में अंदर दाखिल हो रहा था, उसी दौरान भीम पहुंचे और सिगरेट पीने की जिद करने लगे। उन्हें दरवाजे पर काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने और ऐसा हादसा हुआ कि हंसता खेलता दोनों दोस्तों का परिवार बिखर गया। ये बातें कहते हुए मौत के मुंह से निकले सुबोध मणि फफक पड़े।

इसे भी पढ़ें: सामान्य वर्ग की सीटें भरने के करीब, आरक्षण में खामियों से विद्यार्थी परेशान

उन्होंने बताया कि भीम काफी जिद्दी था। जो कहता था उसे पूरा कर के ही मानता था। सिंगहा चौराहा से जाते वक्त कई बार गड़ी धीरे चलाने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं सुना। मनोज, गुड्डू का थोड़ा भी मन रात को जाने का नहीं था। बभनौली चौराहे पर कार से नीचे भी उतर गए। लेकिन वह माना नहीं सबको ले डूबा। कार नहर में गिरी, तो मैं आगे वाली सीट पर बैठा था। शीशा तोड़कर कैसे बाहर निकला मुझे कुछ भी याद नहीं है।

शोर मचाने के बाद लोग आए। दोस्तों को बचाने के लिए विनती भी की। लेकिन पानी अधिक होने के कारण कोई नहर में नहीं उतरा। अगर उस समय कार से निकाल लिया गया होता तो शायद दोस्तों की जान बच गई होती। इस घटना से सुबोध सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed