फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   captanganj sugar cane

कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का 43 करोड़ से अधिक बकाया

Fri, 22 Jul 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
captanganj sugar cane
कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का 43 करोड़ से अधिक बकाया
विज्ञापन

पेराई सत्र 2021-22 गुजरे पांच माह हो गए, नहीं हुआ भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। पेराई सत्र 2021-22 में कप्तानगंज चीनी मिल को पेराई बंद किए करीब पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन चीनी मिल ने किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इस चीनी मिल पर अभी भी किसानों को 43 करोड़ 28 लाख 24 हजार रुपये बकाया है। वहीं सहकारी गन्ना विकास समितियों के कमीशन का 71 लाख 60 हजार रुपये बाकी है। इसी बीच चीनी मिल की ओर से अपनी जमीन बेचने की जानकारी होते ही किसानों ने इस पर रोक लगाने की मांग की है।
कप्तानगंज चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 में 51 करोड़ 79 लाख 10 हजार रुपये का गन्ना पेरा था। यह चीनी मिल आठ फरवरी 2022 को बंद हो गई थी। लगभग पांच महीने बीतने के बाद भी चीनी मिल ने आठ करोड़ 50 लाख 86 हजार रुपये का एडवाइज 16 जुलाई 2022 को बैंकों में भेजा है, लेकिन अभी तक किसानों के खाते में रुपये नहीं पहुंचे हैं। चीनी मिल पर किसानों का अभी भी 43 करोड़ 28 लाख 24 हजार रुपये बकाया है। इस तरह चीनी मिल ने कुल गन्ना मूल्य का 16.43 प्रतिशत ही भुगतान किया है। इसके अलावा कप्तानगंज, खड्डा, लक्ष्मीगंज, घुघली और छितौनी समितियों के 71 लाख 60 हजार रुपये कमीशन बाकी है।
विज्ञापन

इधर, चीनी मिल की तरफ से अपने परिसर के अलावा 50 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में कृषि भूमि बेचने की जानकारी होते ही किसानों ने डीएम से मांग की है कि जब तक चीनी मिल किसानों के संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर देती है, तब तक जमीन की बिक्री पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले
जब तक किसानों के संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक इस चीनी मिल की तरफ से जमीन बेचने पर रोक लगाई जाए। इस चीनी मिल पर एक लाख 90 हजार रुपये गन्ना मूल्य बाकी है।
परमजीत सिंह, पटखौली
00000
कप्तानगंज चीनी मिल पर एक लाख 30 हजार रुपये गन्ना मूल्य बाकी है। रुपये न मिलने के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई हो रही है। चीनी मिल चुपके से अपनी जमीन बेच रही है। इसकी शिकायत डीएम से की गई है। रुपये के अभाव में वृद्ध पिता का इलाज नहीं हो पा रहा है।
आनंद मिश्रा, पटखौली
00000
किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किए बिना चीनी मिल मिल की तरफ से जमीन न बेचने दी जाए। इस चीनी मिल पर गन्ना मूल्य का 90 हजार रुपये बाकी है। बच्चों की पढ़ाई और परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है।
दिनेश यादव, निवासी बसहिया उर्फ कप्तानगंज टोला बभनौली
00000
कप्तानगंज चीनी मिल पर गन्ना मूल्य का 35 हजार रुपये बाकी है। भुगतान न मिलने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। अन्य जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।
योगेंद्र सिंह, कोटवा
00000
केन यूनियन के सचिव बोले
कप्तानगंज केन यूनियन के सचिव देवेंद्रनाथ पांडेय ने बताया कि कप्तानगंज चीनी मिल पर समितियों का 71 लाख 60 हजार रुपये कमीशन बाकी है। भुगतान न मिलने से कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो जाएगा।

शीघ्र किया जाएगा भुगतान
कप्तानगंज चीनी मिल के अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र किया जाएगा। इससे किसानों की समस्या दूर कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed