फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Capacity of 112 transformers will increase, hope of getting rid of low voltage and fault

Kushinagar News: 112 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ेगी क्षमता, लो-वोल्टेज और फाल्ट से निजात की उम्मीद

Mon, 07 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 112 transformers will increase, hope of getting rid of low voltage and fault
पडरौना। शहर के 34 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता की वृद्धि की जाएगी। इससे लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अभियंताओं ने बिजनेस प्लॉन के तहत वर्ष 2025-26 में 150 से अधिक क्षमता का ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता की वृद्धि कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। भेजे गए प्रस्ताव में से 112 ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि की स्वीकृति मिलने के बाद ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें 10 केवीए से लेकर 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में करीब एक हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन ट्रांसफार्मरों से करीब 34 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ता है। परेशान लोग अपने मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए बिजली निगम के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायती पत्र देकर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की मांग कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की मांग समय पर पूरा नहीं होने से शहर के कई मोहल्लों के लोग विद्युत उपकेंद्र पर एकत्र होकर हंगामा भी कर चुके थे। लोगों की परेशानियों को देखते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने बिजनेश प्लॉन के तहत शहर के 150 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। भेजे गए प्रस्ताव पर विचार कर निगम ने 112 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने की स्वीकृति दी है।

अब शहर के लोगों को बार-बार फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों को शीघ्र ही राहत मिलने वाली है। विद्युत निगम की तरफ से शहर के 112 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए विद्युत निगम बिजनेस प्लॉन के तहत 112.23 लाख रुपये खर्च करेगा। निगम की तरफ से कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होने से लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed