फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Canned foods further increase the problem

Kushinagar News: डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों ने और बढ़ाई समस्या

Thu, 19 Sep 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Canned foods further increase the problem
फाजिलनगर। नगर के एसबीएम पीजी काॅलेज में बुधवार को एनएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताई गई। वक्ताओं ने डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों को समस्या बढ़ाने वाला बताया। इसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य डाॅ. ज्योत्सना पांडेय ने कहा कि खाद्य सुरक्षा वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आधुनिकीकरण के दौर में अनेक सामाजिक विसंगतियां पैदा हुई हैं। इसके चलते खाद्य सुरक्षा की स्थिति पहले से खराब हुई है। सरकार को तकनीक व कड़े कानून बनाकर इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। डाॅ. केसी चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है। डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों की बिक्री ने समस्या और बढ़ाई है। कार्यक्रम को डाॅ. विवेकानंद पांडेय, राजेश पांडेय, डाॅ. बच्चा प्रसाद, डाॅ. गिरिजेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विषय प्रवर्तन एनएसएस के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुकेश पांडेय और संचालन डा. प्रभाकर मिश्र ने किया। डाॅ. श्रवण कुमार ने आभार जताया। इस दौरान डाॅ. शत्रुघ्न सिंह, शाश्वत चंदेल, गोपाल जी पांडेय, प्रशांत बौद्ध, रवि प्रकाश, डाॅ. पंकज कुमार, डाॅ. विजय कुमार, गिरिजेश गौड़, डाॅ. अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed