फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Candidates put jam on the highway

परीक्षार्थियों ने हाइवे पर जाम लगाया

Thu, 18 Feb 2016 11:35 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Thu, 18 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
छितौनी। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सेखुई खास स्थित विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हाइवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन



आरोप है कि प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा समाप्त होने के 25 मिनट पहले ही परीक्षार्थियों से कापी छीन ली। विरोध करने पर एक परीक्षार्थी की पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई से नाराज छात्रों ने विरोध जताते हुए नेशनल हाइवे जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर कर सड़क जाम समाप्त कराया। इसमें एक बच्चे को चोट भी आयी। बताया जा रहा कि परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के अभिभावक नकल कराने का प्रयास कर रहे थे। इससे अव्यवस्था फैलने लगी तो केंद्र व्यवस्थापक ने समय से पहले ही कापी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर छात्रों का विवाद हो गया। इस संबंध में विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि परीक्षार्थियों की तरफ से लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed