{"_id":"65fb3cf0fdab89c6c20fb114","slug":"candidates-can-apply-online-arrangements-will-be-made-in-the-election-office-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114429-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑनलाइन ऑवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार, चुनाव कार्यालय में होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑनलाइन ऑवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार, चुनाव कार्यालय में होगी व्यवस्था
Thu, 21 Mar 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने वेब लिंक जारी किया है। इसके लिए अतिरिक्त सुविधा जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। जमानत राशि भी ऑनलाइन जमा प्रत्याशी कर सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया जा चुका है। इसकी मॉनिटरिंग एडीएम प्रशासन करेंगे।
एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन सुविधा इस बार मुहैया कराई जा रही है। इससे प्रत्याशियों के अलावा अफसरों को भी सहूलियत होगी। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करने के लिए इस बार अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई है। अब उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। इसके लिए आयोग ने वेब लिंक https://suvidha.eci.gov.in/login जारी किया है।उन्होंने बताया कि ऐसे आवेदनकर्ता,जो ऑनलाइन नामांकन करना चाहते हैं, वे इस लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र की प्रविष्टि कर सकते हैं। उसका प्रिंट निकालकर प्रारूप-1 में रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से निर्गत सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शपथ पत्र भी इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं। भरे गए सभी प्रविष्टियों का प्रिंटआउट लेकर नोटराइजेशन के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन भरने के बाद जमानत धनराशि भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। नामांकन पत्र सफलता पूर्वक भरे जाने के बाद जमानत धनराशि जमा करने के लिए विकल्प लिंक पर रहेगा। उस पर क्लिक कर ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है।