{"_id":"6a4188892170c84b4b0d8b39","slug":"campaign-launched-by-administering-anti-polio-drops-to-children-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-162667-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर शुरू किया अभियान
Mon, 29 Jun 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
कसया। सीएचसी में रविवार को सीएमओ ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। 3 जुलाई तक चलने वाले अभियान में 5 वर्ष तक आयु के 5,96,359 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। पहले दिन जिले के 1581 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को खुराक पिलाएगी।
सीएमओ डाॅ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब भी पोलियो के मामले आ रहे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। 109 बूथों पर पिलाई ड्राॅप :जोकवा बाजार। सीएचसी फाजिलनगर में अधीक्षक डॉक्टर उमाशंकर नायक ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। बताया कि छूटे बच्चों को घर-घर जाकर ड्राप पिलाई जाएगी। चौराहों पर अलग ट्रांजिट टीम लगाई गई हैं।
25 बच्चों को पिलाई खुराक लक्ष्मीगंज। न्यू पीएचसी में 25 बच्चों को ड्राॅप पिलाई गई। डाॅ. संतोष कुमार नायक ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए बच्चों को खुराक दी जा रही है।
विज्ञापन
खुराक पिलानें के लिए किया प्रेरित पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रजनीश ने कहा कि छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए घर-घर टीम जाएगी।