{"_id":"65bff6819b195b5fbf02e04f","slug":"camera-worth-rs-75-thousand-grabbed-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-111961-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 75 हजार का हड़प लिया कैमरा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 75 हजार का हड़प लिया कैमरा, केस दर्ज
Mon, 05 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बरवा छतरदास गांव निवासी नीतिश गुप्ता किराए पर कैमरा देते हैं। नाम व पहचान छिपाकर एक युवक दो माह पहले कैमरा ले गया। कई दिन बाद उसने कैमरा नहीं लौटाया तो नीतीश उसके बताए पते पर पहुंचे। पता चला कि इस नाम का कोई युवक यहां पर नहीं है। कुछ दिन बाद मालूम हुआ कि ढ़ाढा गांव निवासी अभय बरनवाल गलत नाम बताकर कैमरा ले गया है। नीतीश की तहरीर पर पुलिस ने अभय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
-- -
भसुर ने की छेड़खानी, केस दर्ज
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला घर में अकेली रहती है। उसकी मकान में भसुर का परिवार और सास भी रहती हैं। महिला का पति किसी शहर में काम करता है। आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व भसुर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर भसुर और सास ने मिलकर पिटाई की। पुलिस ने भसुर पर छेड़खानी और सास पर मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज आरोपी का चालान किया गया है
-
पत्नी की पिटाई के आरोप में केस दर्ज
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव निवासी दिनानाथ मिश्र अपनी बेटी पूजा की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा बाजार गांव निवासी विनीत ओझा के साथ की है। आरोप है कि पति शराब के नशे में घर आता है और पत्नी की पिटाई करता है। जमीन बेचने के लिए दबाव बनाता है। पत्नी को जान से मारने की धमकी देता है और घर से बाहर नहीं निकलने देता है। पुलिस इस मामले में दिनानाथ की तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने विनीत ओझा पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
--
रुपये के लेन-देन में पीटा, चार पर केस
पडरौना। अहिरौली थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी रामप्रताप की पड़ोसियों ने दो दिन पहले रुपये के लेन-देन में पिटाई कर दी। मारपीट में रामप्रताप और इनके परिवार के लोगों को चोटें आई। इनका इलाज सीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने इस मामले में बरडीहा गांव के अमर प्रसाद, आकाश, रोहित और रोहित के दोस्त पर मारपीट का केस दर्ज किया है। अहिरौली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
अपशब्द का विरोध करने पर महिला को पीटा, चार पर केस
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया गांव निवासी रंभा देवी के दरवाजे पर पहुंचकर कुछ लोग अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर लोगों ने महिला की पिटाई की। पुलिस इस मामले में बंगाली पट्टी गांव निवासी लाल बहादुर, बड़कुवा,प्रदीप, राजेंद्र पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।