फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   came from amu, advised to home quarantine

एएमयू से आए आठ विद्यार्थी होम क्वारंटीन

Sat, 02 May 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
came from amu, advised to home quarantine
कसया तहसील पहुंचे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग जांच करते ड? - फोटो : KUSHINAGAR
एएमयू से आए आठ विद्यार्थी होम क्वारंटीन
विज्ञापन

कसया। शनिवार को लॉकडाउन में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आठ विद्यार्थी रोडवेज बस से तहसील परिसर पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग में सभी स्वस्थ मिले। इन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश देकर भेज दिया गया।

देश के विभिन्न शहरों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को इन दिनों जांच-पड़ताल के बाद उनके घर भेजा जा रहा है। इसी क्रम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले आठ विद्यार्थी शनिवार को बस से कसया पहुंचे। इन्हें तहसील परिसर में उतारा गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। प्रथम दृष्टया जांच में सभी स्वस्थ पाए गए, लिहाजा इन्हें 14 दिन तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर में रहने (होम क्वारंटीन) का निर्देश दिया गया। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने वाली टीम में डॉ. संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, मीरा दूबे शामिल रहीं। इस दौरान एसडीएम देशदीपक सिंह, तहसीलदार दीपक गुप्ता समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed