{"_id":"64c949d0af61c1618701d91a","slug":"called-the-shopkeeper-to-the-hospital-and-ran-away-with-the-gold-chain-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-2467-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकानदार को अस्पताल बुलाया और सोने की चेन लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकानदार को अस्पताल बुलाया और सोने की चेन लेकर भागा
विज्ञापन
घटना का नया तरीका देख दंग रह गए लोग, लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा, सोमवार देर रात हुई घटना
आभूषण के दुकानदार का नंबर भी दुकान पर लगे बोर्ड से लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सोमवार रात हाटा नगर में एक शातिर ने फिल्मी अंदाज में सोने चेन लेकर भागने की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, भाग रहा आरोपी लोगों के हाथ लग गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया और घटना की जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में आरोपी दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है। उसके पास से एक कार भी बरामद हुई है।
हाटा नगर के बाजार खास के रहने वाले सोने-चांदी के दुकानदार सुधीर वर्मा को रात करीब नौ बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि नगर के पिपराइच चौराहे के पास स्थित वाई मैक्स अस्पताल के डाॅक्टर विपिन सिंह बोल रहे हैं। उन्हें एक व्यक्ति को गिफ्ट देने के लिए 10 से 12 ग्राम सोने की एक चेन चाहिए। किसी से अस्पताल पर भिजवाकर तुरंत भुगतान भी लेते जाएं। फोन काटने के बाद दुकानदार ने सोने की चेन लेकर अपने दो कर्मचारियों को उस अस्पताल में भेज दिया। सोने की चेन लेकर दोनों कर्मचारी जैसे ही अस्पताल के सामने पहुंचे, वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने पूछा कि चेन लेकर आए हैं, दिखाइए। व्यक्ति ने जैसे ही जेब से चेन निकाली, आरोपी उसे लेकर भागने लगा। चोर-चोर कहकर शोर मचाते हुए व्यक्ति उसे दौड़ाने लगा। शोर सुनकर कुछ और भी लोग चेन लेकर भाग रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ने लगे। कुछ दूर आगे आने के बाद आरोपी गांधी चौराहे के पास स्थित ड्रेन में कूद गया। तब तक शोर सुनकर वहां पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिसवालों ने नाले से उसे पकड़कर बाहर निकाला और थाने ले गए। इस बीच घटना को अंजाम देने वाले ने लूटी गई चेन को कहीं फेक दिया। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिला। उसकी तलाशी लेने पर उसके जेब से एक कार की चाबी मिली, गांधी चौराहे के पास खड़ी थी। उस पर दिल्ली का नंबर अंकित है। शुरुआती पूछताछ में वह खुद को दिल्ली का निवासी बता रहा है। उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए उसने अस्पताल के बोर्ड पर लिखे डॉक्टर के नाम और आभूषण के दुकान के बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया।
इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। दुकानदार से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।