फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Call to convey the policies of the central government to the people

Kushinagar News: केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान

Sat, 20 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Call to convey the policies of the central government to the people
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियाें पर चर्चा कर केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को हर बूथ के हर घर तक जाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत करनी होगी। बूथ को और अधिक सशक्त बनाना है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो एप से जोड़ने का प्रयास करे। दीवार लेखन का कार्य सभी लोग अपने बूथ पर करे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में पन्ना प्रमुख का बहुत बड़ा योगदान है। सभी शक्ति केंद्र पर दो दिन के अंदर सभी पन्ना प्रमुख का सत्यापन करना है। सभी अभियान को कार्यकर्ता सरल एप पर अवश्य डाउनलोड करे। बैठक को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ. असीम राय, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, जगदम्बा सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, दीपलाल भारती, पवन केडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रही भाजपा सरकार



रहसू बाजार। क्षेत्र के नदवा विशुनपुर में शुक्रवार को भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव में चौपाल लगा। इसमें लोगों को विधवा, विकलांग, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो में प्रमाण पत्र वितरित कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।
विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है। उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान मुकुल तिवारी, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, दिग्विजय सिंह, राजेश दूबे, सुनीता तिवारी, चिरंजी सिंह, लदन सिंह, शिवशंभू दूबे, दिनेश्वर गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed