{"_id":"64aef8eb8ae522092b058d25","slug":"cage-installed-to-catch-leopard-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-1368-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी थी बकरी, फिर नहीं आया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी थी बकरी, फिर नहीं आया हाथ
Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
पटेरा बुजुर्ग गांव के सरेह मे तेंदुआ पकड़ने के लिए पिजड़ा लगवाते लोग।संवाद
तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पटेरा बुजुर्ग के सरेह में लगाया था पिंजरा
एक बार दिखी झलक, फिर नजर नहीं आया तेंदुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सदर तहसील क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने बुधवार को पटेरा बुजुर्ग गांव के सरेह में पिंजरा लगाया। उसमें बकरी बांधकर तेंदुए को फंसाने की कोशिश की, लेकिन एक झलक ही दिखी। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन वह ओझल हो गया। ग्रामीण तेंदुए से बचाव के लिए लाठी-डंडा लेकर पहरा दे रहे हैं।
कुछ दिनों से तेंदुआ नाहर छपरा और आस-पास के क्षेत्रों में घूम रहा है। उसकी चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत हैं। नाहरछपरा गांव के सरेह में ग्रामीणों ने तेंदुए का पदचिह्न भी देखा था। रेंजर घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में विभाग की टीम दस दिन पहले तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी थी। करीब तीन तीन तक तेंदुआ उधर घूमता रहा, लेकिन पिंजरे के पास नहीं गया।
इधर, तेंदुआ अब पटेरा बुजुर्ग गांव के सरेह में देखा जा रहा है। बुधवार को घास काटने गए लोगों ने देखकर गांव में शोर मचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा रामध्यान पांडेय व आरपी पांडेय के नेतृत्व में टीम ग्रामीणों के साथ पिंजरा लेकर पहुंचे, लेकिन वह वन विभाग के हाथ नहीं आया। उसके बाद पिंजरे में बकरी बांधकर वन विभाग की टीम चली गई।