{"_id":"684f1d3a2ece9388cd0dc489","slug":"cable-blast-power-cut-in-two-hundred-villages-including-bhatni-kushinagar-news-c-208-1-sgkp1012-156103-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: केबल ब्लास्ट, भटनी सहित दो सौ गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: केबल ब्लास्ट, भटनी सहित दो सौ गांवों की बिजली गुल
Mon, 16 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
भटनी। विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को ओवरलोड के चलते मेन लाइन का केबल ब्लास्ट हो गया। इसके बाद नगर व आसपास के करीब दो सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत के बाद शाम को कस्बे की बिजली चालू कराई गई। गांवों में अभी भी बिजली ठप है। लोगों ने नए पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर को जल्द चालू करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी के कारण केबल फट गया। बिजली विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम तक नगर क्षेत्र की आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल हो सकी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी बिजली चालू नहीं हो पाई है। भीषण गर्मी में पूरे दिन बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। विभाग के लोगों ने बताया कि ओवरलोड की समस्या से निजात के लिए पांच एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर आए एक पखवारा हो गया, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से स्टोर से जरूरी सामान नहीं आ रहा है। जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि ओवरलोड के चलते बार-बार केबल ब्लास्ट व शार्ट सर्किट की समस्या आ रही है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।