फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cable blast

Kushinagar News: रेलवे क्राॅसिंग के पास केबल ब्लास्ट, गर्मी में उबलेे शहरवासी

Wed, 21 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
cable blast
11 ट्रांसफाॅर्मरों से जुड़े कई मोहल्लों की दिनभर ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

केबल ठीक कर दोपहर में चालू हुई आपूर्ति तो फिर हुआ ब्लॉस्ट
ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से आधी रात को आवास विकास कॉलोनी में मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तापमान में कमी आने के बाद भी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ रही है। शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के पास रेलवे लाइन के नीचे से गुजरा केबल बुधवार की भोर में ब्लास्ट हो गया। इस वजह से शहर के आधे से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से आवास विकास काॅलोनी में अफरा-तफरी मच गई। दिन भर खराबी को ठीक करने में लाइनमैन जुटे रहे।
पडरौना बिजली घर के टाउन फीडर से शहर के लोगों को आपूर्ति मिलती है। भोर में करीब चार बजे रेलवे लाइन के पास केबल ब्लास्ट हो गया। इससे शहर के करीब 11 ट्रांसफॉर्मरों से जुड़े तिलक नगर, नेहरू नगर, गांधी नगर, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केबल ठीक कर दिन में करीब दो बजे आपूर्ति दी गई तो दोबारा केबल ब्लास्ट कर गया। पूरे दिन बिजली नहीं मिलने से मोहल्लेवालों को गर्मी की का सामना करने के अलावा पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, आवास विकास कॉलोनी में लगे 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में मंगलवार की रात आग लग गई। इससे आसपास के लेागों में अफरा-तफरी मच गई। इस वजह से आधी रात के बाद से इस मोहल्ले की आपूर्ति भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज उड़ने के कारण शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय को जाने वाली बिजली आपूर्ति भी मंगलवार की रात तीन घंटे तक प्रभावित रही। लोगों का आरोप है कि रात को फाॅल्ट या ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने की सूचना देने पर बिजलीकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं, बिजली घर के लॉगबुक में 22 से 23 घंटे शहर के लोगों को बिजली आपूर्ति मिल रही है।

बिजली घर पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे नाराज लोगों ने बिजलीकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई।
जेई सर्वेश दुबे ने बताया कि बारिश की वजह से केबल ब्लास्ट किया है। उसे ठीक किया गया। फिर दोबारा ब्लास्ट हो गया। इस वजह से शहर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति दिन मेें प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed