{"_id":"6022cc138ebc3ed1b0002aac","slug":"bypass-will-be-made-in-padarauna-kushinagar-news-gkp384120324","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ किलोमीटर लंबा होगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ किलोमीटर लंबा होगा बाईपास
विज्ञापन
नौ किलोमीटर लंबा होगा बाईपास
पडरौना-कसया मार्ग को पडरौना-सेवरही मार्ग से जोड़ेगी सड़क
सरस्वती चौक से परसौनी कला तक सात मीटर चौड़ा होगा
पीडब्ल्यूडी ने भेजा प्रस्ताव, 39 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और सेवरही क्षेत्र के लोगों को सीधे जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए नौ किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव है। सात मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण पर करीब 39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
सेवरही, दुदही और कठकुइयां क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए अभी पडरौना शहर के बीच से होकर आना-जाना पड़ता है। इसके चलते छावनी से लेकर कठकुइयां मोड़ तक बराबर जाम लगा रहता है। इसके चलते शहर से होकर निकलने वाले अन्य क्षेत्र के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग करते रहे हैं। पिछले साल सदर विधायक व प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने शहर के बाहर से होकर एक बाईपास निर्माण का प्रस्ताव प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या को सौंपा था। मंत्री के निर्देश पर इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने अपना आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। पीडब्ल्यूडी सूत्रों के अनुसार पडरौना-कसया मार्ग पर जिला मुख्यालय के समीप से गुजरी नहर की एक पटरी को बाईपास सड़क निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। इस पटरी पर पहले से ही सिंगल पिच रोड है, जिसे चौड़ा चौड़ाकर टूलेन में बदला जाएगा। आगे यह हरका-शिवपुर और पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग से जुड़ते हुए परसौनी कला गांव के पास पडरौना-सेवरही मार्ग से जुड़ेगा।
पूरी तरह शहर से बाहर होगी बाईपास सड़क
नया प्रस्तावित बाईपास पूरी तरह से शहर के बाहर होगा। सरस्वती चौक से लेकर परसौनी कला पडरौना नगर पालिका का बॉर्डर इलाका है। इस बाईपास के निर्माण के बाद कठकुइयां, दुदही, सेवरही, कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी आदि क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए पडरौना शहर के अंदर नहीं जाना पड़ेगा। इससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। कुबेरस्थान मार्ग को पडरौना शहर के छावनी मुहल्ले में चौड़ा करने के लिए जगह नहीं बची है। नया बाईपास बनने के बाद छावनी में लगने वाला जाम भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
कोट
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के प्रस्ताव पर पडरौना शहर के बाईपास सड़क के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रस्तावित बाईपास सात मीटर चौड़ा होगा। बजट स्वीकृत होने पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
-राम सहाय, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी