फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Business worth more than 250 crores done on Dhanteras

Kushinagar News: धनतेरस पर ढ़ाई सौ करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

Sat, 11 Nov 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Business worth more than 250 crores done on Dhanteras
- आभूषण, आटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर देर रात तक रही ग्राहकों की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक करोड़ों का कारोबार हुआ। एक दिन में ही तीन हजार से अधिक बाइक बिक गईं। इलेक्ट्रानिक उपकरण, सराफा, बर्तन, टीवी, बाइक, कार खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। देर रात तक ग्राहक दुकानों पर खरीदारी करते रहे। दुकानों पर इस कदर भीड़ थी कि दुकानदारों को एक पल भी फुरसत नहीं मिल सकी। शहर से लेकर गांव तक उत्सव जैसा माहौल रहा। व्यापारियों की मानें तो इस दिन जिले में ढ़ाई सौ करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।



करीब 40 करोड़ के बिक गए आभूषण

धनतेरस पर आभूषणों की खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। महिलाएं व युवतियां नए-नए डिजाइन के बने आभूषण पसंद कर खरीदती रहीं। जिले में लगभग 40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राहकों की भीड़ देख सर्राफा कारोबारी भी प्रसन्न नजर आए। आभूषण व्यवसायी उमंग खेतान, साेनू खेतान, सुशील कुमार, मुकेश कुमार, अभय गुप्ता, अतुल जायसवाल, राजू जायसवाल, सिद्घांत गुप्ता आदि ने बताया कि धनतेरस के लिए जिले के सराफा कारोबारियों ने कोलकाता, कोयंबटूर व मुंबई की मशहूर डिजाइन वाली ज्वेलरी मंगाई थी।
विज्ञापन






दो करोड़ से अधिक का रहा कार और ट्रैक्टर का बाजार

कार एजेंसी मालिक मृत्युंजय दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को कुल 12 गाडियों की बिक्री हुई। सबसे अधिक की 11 लाख की कार बिकी है। एक ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक नागेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह बहुगुड़ा और मनोज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, टैंपो की भी खूब बिक्री हुई। इसका कारोबार भी करीब एक करोड़ का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑटोमोबाइल में करीब सौ करोड़ के व्यापार का अनुमान

बाइक की खरीदारी को लेकर एजेंसियों पर लोगों का सुबह से तांता लगा रहा। शहर और ग्रामीण इलाकों के सब डीलरों के पास ग्राहक मनपसंद बाइक खरीदते दिखे। हीरो, टीवीएस और बजाज की एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों की भीड़ रही। शुक्रवार को बाइक खरीदने के लिए पहुंचने वाले दाम जानने के बजाए सीधे खरीदने पर जोर दे रहे थे। हालांकि एजेंसियों ने ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था कर रखी थी। एजेंसी पर पहुंचने वाले ग्राहक को सिर्फ रुपये जमा करने और कागज की औपचारिकता पूरी करनी थी। आटोमोबाइल के व्यापारी अजय गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता उर्फ बसूकी भाई, दिनेश कुमार पांडेय, जन्मेजय मिश्र, प्रदीप और शीवेश मिश्र बताया कि जिले में करीब 100 करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।



स्मार्ट टीवी, फ्रीज की भी हुई खरीदारी

इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर नए फंक्शन में आई स्मार्ट टीवी व फ्रीज की खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानों के प्रवेश द्वार पर ऑफर, छूट व नए सामानों की जानकारी देने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए थे। इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों के अनुसार स्मार्ट टीवी व फ्रीज पर लोग ज्यादा जोर दे रहे थे। शहर में इलेक्ट्रानिक उपकरण का व्यापार 50 लाख के पार रहा। बुकिंग के साथ ही नगद भुगतान कर ग्राहकों ने खरीदारी की।






चार करोड़ के अधिक रहा बर्तन का बाजार


धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर कसेरा टोली, कोतवाली रोड, गुदरी बाजार, साहबगंज, मेन बाजार में ग्राहकों का रेला लगा रहा। पीतल, तांबे, स्टील के बर्तनों के साथ इंडक्सन, थ्री इन वन कूकर व शाही बर्तनों की खूब मांग रही, जबकि तांबा व पीतल के बर्तन की खरीदारी में महज पूजन-अर्चन वाले बर्तनों की मांग रही। कसेरा टोली के बर्तन व्यापारी स्पर्श कसेरा, मनोज वर्मा, राकेश गुप्ता, सुमंज वर्मा आदि ने बताया कि धनतेरस पर सुबह से शाम तक खरीदारी की जा रही थी। अनुमान है कि करीब चार करोड़ का करोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed