फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Business worth 12 crore was conducted on Akshaya Tritiya.

Kushinagar News: अक्षय तृतीया पर हुआ 12 करोड़ का कारोबार

Mon, 20 Apr 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Business worth 12 crore was conducted on Akshaya Tritiya.
ज्वेलरी की खरीदारी करते लोग।
पडरौना। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया के मौके पर धनतेरस की तरह रविवार को बाजार में चहल-पहल दिखी। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

आभूषण की दुकानों और बाइक एजेंसियों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही। व्यापारियों के अनुसार जिले में आभूषण, बाइक और कपड़ों की खरीदारी को लेकर 12 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन कोई भी काम किया जाए, वह शुभ होता है। इस दिन लोगों ने अपने घरों में पूजा अर्चन के बाद सोने-चांदी के आभूषण, जेवरात और सिक्कों की जमकर खरीदारी की। अक्षय तृतीय पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर के ब्रांडेड शोरूम से लेकर गली मोहल्लों की दुकानों में आभूषणों की एक से बढ़कर एक रेंज और डिजाइन देखने को मिले। शहर के धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, साहबगंज, मेन बाजार, अंबे चौक, रविंद्रनगर, बावली चौक, कसेरा टोली रोड समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर सुबह से ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। महिलाओं और पुरुषों की भीड़ दुकानों पर नजर आई। दोपहर में धूप तेज होने के चलते दुकानों पर थोड़ा सन्नाटा रहा, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर से बाजारों में रौनक नजर आई। गांव से शहर तक की दुकानों पर व्यापारियों ने 12 करोड़ रुपये से अधिक व्यापार का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण व्यापारी संजीव कुमार, रवि जायसवाल व उमंग खेतान ने बताया कि जिले में अच्छा कारोबार हुआ है। अक्षय तृतीया पर बिक्री तो हुई है, लेकिन सोना और चांदी के दाम में हुई वृद्धि की वजह से जितनी अपेक्षा थी, उतनी नहीं हुई है। बाइक एजेंसी के मालिक अजय गुप्ता ने बताया कि जिले में 400 से अधिक बाइक की बिक्री हुई। एक बाइक एजेंसी के मालिक आनंद गुप्ता ने बताया कि उनके शोरूम से 100 बाइक की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed