फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buses Will Not Be Handed Over to the Transport Corporation Without VTS

Kushinagar News: बिना वीटीएस परिवहन निगम को हैंडओवर नहीं होंगी बसें

Mon, 18 May 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Buses Will Not Be Handed Over to the Transport Corporation Without VTS
पडरौना। परिवहन निगम की तरफ से बिना बिना व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) इंस्टाल किए बस के संचालन पर रोक लगा दी गई है। परिवहन निगम अब डिवाइस लगाकर ही बसों का हैंडओवर लेगा। यही नहीं, जिन अनुबंधित बसों का अनुबंध पूरा हो जाएगा, बिना व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम इंस्टाल किए उसका नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा और निगरानी के कड़े नियमों के तहत, बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन के बसों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। परिवहन विभाग की तरफ से इन उपकरणों के बिना बसों का न तो फिटनेस सर्टिफिकेट जारी होगा और न ही परमिट का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्री सुरक्षा (विशेषकर महिलाओं और बच्चों की) सुनिश्चित करने के लिए सभी कॉमर्शियल बसों और सार्वजनिक वाहनों में एआईएस -140 प्रमाणित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और आपातकालीन पैनिक बटन लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी बस में डिवाइस नहीं पाई जाती है, काम नहीं कर रही है, या कंट्रोल रूम को उसकी लाइव लोकेशन नहीं मिल रही है, तो उसका परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। सभी वाहनों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग या वाहन पोर्टल के डाटाबेस से जुड़ना अनिवार्य है। पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि बिना व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम इंस्टाल किए बस के संचालन पर परिवहन विभाग की तरफ से रोक लगा दी गई है। इसको देखते हुए अब बिना व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम इंस्टाल किए नई बसों को हैंडओवर नहीं लिया जाएगा। वहीं इसके बिना अनुबंधित बसों की वैधता तिथि भी नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सभी बस मालिकों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed