फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buses fell short for the crowd, and there was a jostling to get seats.

Kushinagar News: भीड़ के आगे कम पड़ीं बसें बैठने के लिए धक्का-मुक्की

Sun, 02 Nov 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Buses fell short for the crowd, and there was a jostling to get seats.
कसया में बस का इंतजार करते यात्री। स्रोत-सोशल मीडिया  
कसया। त्योहार बीतने के घरों से लोग निकलकर अपने रोजगार के लिए बाहर जा रहे हैं। लोगों का हुजूम बस स्टेशनों पर देखने को मिल रहा है। कसया बस स्टेशन पर शनिवार को बाहर जाने वाले लोगों के लिए बसें कम गईं। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय बसों का इंतजार करना पड़ा। यात्री गोरखपुर, लखनऊ कानपुर, दिल्ली के लिए बसों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

नगर के गोरखपुर रोड स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर सुबह से ही लोगों का भीड़ जुटना शुरू हो गया, जो सिलसिला देर शाम तक चला। लोग कई प्रदेशों से अपने घर दिवाली एवं छठ के त्योहार मनाने के लिए गांव काफी संख्या में आए थे। त्योहार कुशलता पूर्वक निपटाने के बाद अपने रोजगार वाले स्थान पर निकल पडे़ है। बस स्टेशन परिसर में ज्यादा गोरखपुर और देवरिया जाकर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की भीड़ देखने काे मिली। बस का इंतजार रहे यात्रियों में सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ अधिक समान लिए लोगों को हुई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी आने वाले बसों में सीटें फुल आने से दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed